महुआडांड। झारखंड के डुमरी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर महुआंडा़ड में झामुमो नेता के लोगों के द्वारा पटाखें फोड़ व एक दुसरे को लड्डू खिलाकर लगाकर जीत का जश्न मनाया गया।
साथ ही शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, बेबी देवी जिंदाबाद, इंडिया गठबंधन जिंदाबाद आदी नारे लगाए गए।
मौके पर युवा ज़िला सचिव परवेज़ आलम,महुआडाड़ प्रखंड सचिव शाहिद अहमद उर्फ़ भोलू, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैफ़ अली, नवीन प्रकाश तिर्की, प्रखंड उपाध्यक्ष अंजर खान, पप्पू खान उर्फ़ गुड्डू, अख़्तर अली, राजू कुजूर, अली असग़र, मेहंदी हसन, सुहेल अख़्तर, आमिर हमज़ा, जेबियर टोप्पो इत्यादि लोग शामिल थे
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 305








