महुआडांड: काम करने तमिलनाडू जा रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, परिजनों में शोक

महुआडांड। नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम छगरही दुरूप के रहने वाले ननकू मुण्डा पिता पूसा मुण्डा उम्र 42 वर्ष का तमिलनाडू जाने के क्रम मे रास्ते में ही ट्रेन से गिर जाने से मौत हो गई है। इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनो को दे दी गई है। साथ ही शव लाने के लिए परिजनो को भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गये हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

महुआडांड डीपाटोली के रहने वाले रिजवान अंसारी ले जा रहा था मृतक समेत पांच लोगों को।

तमिलनाडू में काम दिलाने के नाम पर महुआडांड डीपाटोली के रहनेवाले रिजवान अंसारी मृतक समेत पांच अन्य लोगों को ले जा रहा था। इस संबंध मे मृतक के परिजनो ने बताया कि मृतक ननकू मुण्डा के साथ बितना मुण्डा, सुरेश बृजिया, मनोज मुण्डा एवं बोगा मुण्डा को भी तमिलनाडू में काम दिलाने के नाम पर महुआडांड डीपाटोली के रहनेवाले रिजवान अंसारी गत मंगलवार को ले गया था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *