सरकार के वादे खिलाफ को लेकर कुंदा में सहायक अध्यापकों ने खोला मोर्चा

कुंदा में सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में किया शिक्षण कार्य



रंजीत कुमार यादव

कुंदा(चतरा)। शिक्षक दिवस पर कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सहायक अध्यापकों ने अपने अपने विद्यालय में काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। झारखंड सरकार के वादा खिलाफी के कारण सहायक अध्यापकों का वेतनमान लागू नहीं हुवा। जिस कारण सहायक अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ विरोध किया। शिक्षकों ने बताया कि सरकार बनने के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के जनसभा के दौरान सभी शिक्षकों के बीच वादा किया था कि अगर मेरी सरकार बनी तो मैं झारखंड के सभी सहायक अध्यापकों को तीन माह के अंदर वेतनमान लागू करूँगा। लेकिन आज सरकार बने करीब चार वर्ष पूरा होने के बाद भी हम सभी सहायक अध्यापकों को आज तक वेतनमान नहीं मिला। ये हेमंत सोरेन की सरकार अपने वादा खिलाफी सरकार है। आगे उन्होंने बताया कि सरकार वादे पर खरा नहीं उतर रही है, सिर्फ घोषणा व आश्वासन दे रही है।

काला बिल्ला लगाकर कार्य करने वालों में सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह,हेमंत गुप्ता, विजय साव, आदित्य यादव, सुरेन्द्र कुमार,महेश यादव,बिनोद पासवान, मोहन कुमार वैध, मनोज कुमार वैध, जवाहर पासवान, हीरालाल महतो, ललन सिंह, अजय यादव समेत कई लोग शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *