प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के एनएसजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन

मार्च 2016 से प्रधानमंत्री के सुरक्षा एसपीजी के निदेशक के रूप में थें कार्यरत हजारीबाग के अरुण कुमार सिन्हा



हजारीबाग। हजारीबाग के मालवीय मार्ग निवासी अरुण कुमार सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा पिता स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद का आकस्मिक निधन हो गया। अरुण कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एनएसजी के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। इनके निधन से भारतीय पुलिस सेवा समेत परिवार जनों में शोक का माहौल है। इस पिता स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद जो भारतीय सेना में थे।

गंभीर रुप से बीमार थे अरुण कुमार सिन्हा, इलाज के दौरान हुवा निधन

एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन जौंड्रिस का लेवल बढ़ने से हुआ। एक सप्ताह पहले इन्हें जौंड्रिस हुआ जो काफी गंभीर था। 5 सितंबर को इन्हें वेंटीलेटर में रखा गया था। 6 सितंबर सुबह 6:00 बजे के करीब इनका निधन हो गया हजारीबाग से उनके छोटे भाई पप्पू सिन्हा दिल्ली के लिए रवाना हुवे।

मार्च 2016 से प्रधानमंत्री के सुरक्षा एसपीजी के निदेशक के रूप में थें कार्यरत

अरूण कुमार सिन्हा हिंदू स्कूल हजारीबाग से स्कूल की शिक्षा प्राप्त किए थे। संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से बीएससी जंतु शास्त्र विषय में पढ़ाई किए। वर्ष 1987 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और इनको केरल कैडर आवंटित हुआ। शुरुआत में केरल के दो तीन जिलों में आरक्षी अधीक्षक एवं त्रिवेंद्रम और कोचिंग के पुलिस कमिश्नर भी रहे। उसके उपरांत डीआईजी आईजी के रूप में काम किया। बर्ष 2009 से 2014 तक बीएसएफ मे आई जी के रूप में गुजरात फ्रंटियर में पदस्थापित रहे। फिर केरल वापस आए और 2016 तक एडीजी के रूप में काम किया। मार्च 2016 से प्रधानमंत्री के सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले एसपीजी के निदेशक के रूप में पदस्थापित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *