हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगा किया शिक्षण का कार्य




केरेडारी। सरकार के वादा खिलाफी और हठ धर्मिता के खिलाफ प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगा विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। सहायक अध्यापकों ने कहा की हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ने 3 माह के अंदर वेतनमान देने का वादा किया था। परंतु सरकार बनते ही हेमंत सोरेन अपना किया वादा भूल गए। परंतु आज 4 वर्ष बीतने को है सरकार वेतनमान के मुद्दे में कोई पहल नहीं किया हैं। दिन प्रतिदिन पारा शिक्षकों की मौतें हो रही है निः शुल्क सेवा निवृत्त हो रहे हैं और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।

प्रखंड अध्यक्ष केशव राणा, सचिव चंदन कुमार वा प्रदेश सह सचिव विकाश कुमार ने बताया कि टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। परंतु सरकार पर कोई असर नहीं हैं सरकार आंदोलनकारी साथियों से अविलम्ब वार्ता करें। और हमारे मांगो को पूर्ण करें। अन्यथा बाध्य होकर एकीकृत मोर्चा के सहायक अध्यापकों के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *