ग्रामीणों ने रोका एलएंडटी कम्पनी का ट्रांसपोर्टिंग, कंपनी ने लगाया रंगदारी का आरोप मामला दर्ज

केरेडारी। केरेडारी में एनटीपीसी के सीबी और केडी कोयला खनन परियोजना में कन्वेयर बेल्ट निर्माण कर रही एल एंड टी कम्पनी के ट्रांसपोर्टिंग बाधित करने के मामले में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। एल एंड टी कम्पनी के अधिकारी के आवेदन पर केरेडारी थाना में कांड संख्या 276/2023 धारा 341,323,385,387,504,506/34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमे में लोचर गांव के सुबोध कुमार, परमेश्वर कुमार, प्रकाश कुमार, रामदेव कुमार, बालचन्द महतो, सुरेंद्र कुमार, शंकर कुमार कुशवाहा, रणजीत कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, मोहन कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, ईश्वरी कुशवाहा, नरेश कुमार, हेमराज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।


थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा के बताया कि चार सितंबर को लोचर गांव के समीप ग्रामीणों ने एल एंड टी कम्पनी के ट्रांसपोर्टिंग वाहनों को रोक दिया गया है। एलएंडटी कम्पनी के पदाधिकारी वहां गये तो ग्रामीणों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. कंपनी के कर्मियों ने ग्रामीणों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।


इधर लोचर के ग्रामीणों का कहना है हमारे गांव में घनी आबादी है। भारी वाहनों के परिचालन से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसलिये कम्पनी कोई व्यकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *