गर्रीकला से अवैध बालू का ढुलाई कर रहा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

केरेडारी। बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध  केरेडारी पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान केरेडारी पुलिस ने गर्रीकला क्षेत्र से एक अवैध बालूलदा ऐसर टैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस ने केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा है। जब्त वाहन पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। 

केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने  कहा की अवैध खनन पर अंकुश लगाना है। साथ ही जब्त वाहन पर अवैध खनन  अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन चालक वा मालिक पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *