आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग

वाराणसी।शुक्रवार को आसमान में एक अजीब खगोलीय घटना देखने को मिली है। सूरज के चारों तरफ एक रिंग बना हुआ दिखा। इंद्रधनुष के रंगों वाले इस रिंग को देखकर लोग हैरान हो गए। लोग सड़कों पर निकल आए और अपने-अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद करते दिखे। क्योंकि इससे पहले इस तरह का अद्भुत नजारा कभी देखने को नहीं मिला। सूर्य  के चारों तरफ बने इस गोले को लेकर लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक इस घटना को वाटर हालो कहते हैं। यह अद्भुत नजारा वाराणसी के भदोही में देखने को मिला है। जिले में दोपहर 12 बजे के आसपास यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। सीधे सूर्य की किरणों के पड़ने के कारण लोगों ने इसे देखने के लिए काले चश्मे का सहारा लिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *