केरेडारी(हजारीबाग)।केरेडारी बैंक ऑफ इंडिया के सामने बड़कागांव रोड स्थित ब्रांड सेलर टाइल्स मार्बल दुकान का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। जिसकी उद्घाटन मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन दास ने फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि केरेडारी में टाइल्स मार्बल दुकान खुलने से यहां के लोगों को बाहर खरीदारी करने के लिए जाना नहीं पड़ेगा। टाइल्स मार्बल का दुकान प्रखंड में उस प्रकार नहीं रहने से यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता था।साथ हीं समय की भी बर्बादी होती थी। अब समय के साथ रुपए का बचत होगा और जरूरत के अनुसार सारा सामान भी यहां मिलेगा।।वही प्रोपराइटर नत्थू प्रसाद गुप्ता,ने कहा कि हमारे दुकान में उचित मूल्यों पर टाइल्स मार्बल की बिक्री होगी,मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, प्रीतम सिंह, रविंद्र गुप्ता,आक्षेवट पांडेय,मनोज सिंह,बिकास मालाकार,दीपक गुप्ता,अभिषेक गुप्ता के अलावा दर्जनों लोग शामिल थे ।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








