रांची। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद सर्किल इंस्पेक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। ईडी ने गुरुवार को सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकानों में छापा मारा। छापेमारी के दौरान छवि रंजन से उनके आवास पर ही ईडी ने पूछताछ की। घंटों पूछताछ के बाद शाम आठ बजे उन्हें छोड़ा गया।

साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ के बाद राजस्व कर्मचारी को ईडी की टीम ने लिया हिरासत में
सिमडेगा में राजस्व कर्मचारी भानु प्रसाद के घर में ईडी के टीम का छापा पड़ा। इस दौरान कई महत्व पूर्ण जानकारी ईडी को हाथ लगी। साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी की टीम राजस्व कर्मचारी भानु प्रसाद को अपने साथ रांची ले गई। ये पूर्व में भी निगरानी के हत्थे चढ़े थे। काम के बदले रिश्वत लेने के आरोप में निगरानी ने भानु प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में बरी होने के बाद पुन: नौकरी में आये थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








