सीएसआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए नॉर्थ करणपुरा को मिला एपेक्स इंडिया से गोल्ड अवार्ड 2022

टंडवा : नॉर्थ कर्णपुरा एनटीपीसी ताप विद्युत परियोजना को सीएसआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपैक्स इंडिया फाउंडेशन से 2022 का गोल्ड अवार्ड मिला है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 अप्रैल 2023 को सिकाडे डी गोवा ताज में अपैक्स इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में अपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया गया । जिसमें सीएसआर एक्सलेन्स अवार्ड से एनटीपीसी की नॉर्थ करणपुरा परियोजना को गोल्ड मेडल पुरस्कार से नवाजा गया । जिससे एनटीपीसी के नॉर्थ करणपुरा परियोजना के एजीएम एचआर एके चावला ने पुरस्कार प्राप्त किया। बताया गया कि उत्तरी करनपुरा परियोजना ने एक वर्ष के अंदर गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों प्रकार से शिक्षा, खेल और संस्कृति, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा दिया हैं। बताया कि परियोजना के सीएसआर पहल का उद्देश्य बिजली, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। परियोजना एक सुरक्षित उत्तेजक वातावरण प्रदान करने का भी प्रयास करते हुए स्थानीय लोगों के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में मदद कर रही हैं। इस परियोजना ने सीमांत सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों को बेहतर काम के अवसर खोजने में मदद की है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद एजीएम एचआर ए के चावला ने समूह महाप्रबंधक तजिन्दर गुप्ता को मेडल सौंपा। जहां समूह महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारियों समेत परियोजना के अधिकारियों को बधाई दी। मौके पर एजीएम एचआर ए के चावला, धीरज गुप्ता समेत आर एन्ड आर एवं एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *