केरेडारी(हजारीबाग)। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को साइकिल मुहैया कराया गया। प्रखंड के उत्तक्रमित मध्य विद्यालय, कावेद, उतक्रमित मध्य विद्यालय बालेदवरी, उत्तक्रमित मध्य विद्यालय बेंगवारी, उत्तक्रमित उच्च विद्यालय बसरिया, उत्तक्रमित मध्य विद्यालय गोपदा, उत्तक्रमित मध्य विद्यालय मनातु, प्राथमिक विद्यालय तरेहसा, प्राथमिक विद्यालय लोचर, प्राथमिक विद्यालय डुमरी में अध्यनरत 595 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। वितरण परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब के नेतृत्व में किया गया। श्री फैज तैय्यब ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में 1277 साइकिल का वितरण किया जाना है। विद्यालय से दूर रहने वाले और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटे-बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान साबित होगा। मौके पर केरेडारी परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता, एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशिष कुल्लु समेत कई लोग उपस्थित थे।
बताते चलें कि साइकिल वितरण का शुभारंभ केरेडारी कोल परियोजना में खनन हेतु भूमि के दौरान 05.04.2023 को पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे एवं एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) पार्थ मजूमदार के द्वारा किया गया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








