अमित/अरुण
केरेडारी।(हजारीबाग):भारतीय जनता पार्टी केरेडारी के कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम का अयोजन बुधवार को किया गया।जिसमें सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी केरेडारी मंडल के सभी सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर झंडा और हेमंत सोरेन के पुतला के साथ केरेडारी मुख्यालय चौक स्थिति हेमंत सोरेन मुर्दाबाद हेमंत सोरेन चोर है कोयला चोर हेमंत सोरेन मुर्दाबाद भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन मुर्दाबाद हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो जैसे गगनभेदी नारों के साथ प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित पुतला दहन किया गया।वही मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने कहा कि हेमंत सोरेन की मनमानी और बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का जवाब 2024 में झारखंड के जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से दिया जाएगा।सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार ने कहां की 2024 के विधानसभा और लोकसभा में यूपीऐ ठग बंधन को एक भी सीट का नसीब नहीं होगा और इन चोरों के चंगुल से झारखंड को आजाद कराने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 तारीख के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में ही ले लिया है।पुतला दहन कार्यक्रम में। मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि केरेडारी बद्री नारायण सिंह,भाजपा महामंत्री नरेश महतो, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित प्रसाद गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, बसंत यादव,जगदीश महतो,दुखी महतो, राजेंद्र महतो, बैजनाथ तिवारी, प्रदीप सिंह,संतोष राम ,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








