थाना प्रभारी कौसल कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों वा गणमान्य लोगों के साथ किए बैठक

रंजीत कुमार

कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी कौसल कुमार सिंह ने गणमान्य लोगों वा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किए। बैठक में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, समाज सेवी व गण्यमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सँयुक्त रूप से कुंदा में नए थाना प्रभारी का स्वागत किया। वा एक दूसरे से परिचित हुवे। कुंदा प्रखंड के पंचायतों से आये जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की स्थिति व विभिन्न समस्याओं को थाना प्रभारी को अवगत कराए। थाना प्रभारी कौसल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के अलावे पुलिस पब्लिक के बीच मैत्री सम्बंध स्थापित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र से उग्रवाद, अपराध व अफीम तस्करों पर कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने आम तौर पर कहा कि क्षेत्र के लोग कानून को अपने हाथ मे न लें, किसी भी मामले में तुंरत इसकी सूचना हम तक पहुचाये। बताए चले की इससे पूर्व कौसल कुमार सिंह मयूरहंड थाना के थाना प्रभारी रह चुके है।

बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह भोक्ता, एसआई मुकेश कुमार, कुंदा मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु, बौधाडीह मुखिया अनिता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साव,अखिलेश प्रसाद यादव, आजसू जिला उपाध्यक्ष लोकनाथ कुमार महतो, बिलेंद्र सिंह भोक्ता, राजूसिंह भोक्त, सतेंद्र कुमार सिंह, अनुज साहु, उपेन्द्र कुमार भोक्ता, अर्जुन पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *