महुआ चुन कर घर लौट रहे युवक पर मधुमक्खीयों का हमला, घायल युवक का इलाज के दौरान हुवा मौत

रंजीत कुमार
कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के इचातु गांव निवासी प्रेम यादव (35 वर्ष ) की मौत मधुमक्खियों के काटने से हो गया। घटना सोमवार देर संध्या की है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रेम यादव डोकवा गांव के जंगल से महुआ चुनकर वापस घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे प्रेम यादव बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में घायल प्रेम यादव को प्रतापपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम कराकर शव कोन परिजनों को सौंप दिया। प्रेम के मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है। प्रेम घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इनके मौत से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मुआवजा वा मदद करने की गुहार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों वा चतरा डीसी से किए है। घटना की सूचना पाकर बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार व मुखिया मनोज कुमार साहू ने दुख व्यक्त किया। साथ ही आपदा राहत के तहत सहायता देने का भरोसा जताया।

बताते चले की एक माह पूर्व भी मधुमक्खियों ने प्रखंड कार्यालय के समीप तालाब के पास श्राद्ध कर्म में पहुंचे एक दर्जन लोगों पर हमला कर दिया था। जिससे कई लोग घायल हो गए थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *