हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन में पुलिस के लाठी से घायल हुए चतरा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुडा ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई बड़े दिग्गज नेताओं ने की घायल अभिषेक केसरी से की मुलाकात

चतरा: झारखंड सचिवालय घेराव आंदोलन में भाजयुमो चतरा के जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी गंभीर रूप से घायल हो गए । दरअसल रांची के धुर्वा गोल चक्कर के पास पुलिस ने भाजपा के आंदोलन को कुचलने का प्रयास के क्रम में लाठीचार्ज कर दिया जिससे रांची का धुर्वा गोल चक्कर कुछ देर के लिए संग्राम स्थल बना रहा। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गया। पुलिस ने हालांकि बाद में वाटर कैनन का इस्तेमाल कर हालात को काबू में लाने का प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान पुलिस की बेरहम लाठी से भाजपा के युवा मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी बुरी तरह से घायल हो गए।बताया जाता है कि पुलिस की लाठी से उनके सिर फट गया और पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण उनकी जान बचाई जा सकी ।और फिलवक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके हाथों में भी काफी चोट लगी है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है ।जानकारी मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह सहित राज्य के कई नेताओं ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया। उन्होंने डॉक्टरों से समुचित इलाज कर करने का अनुरोध भी किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कारण पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। इसीलिए हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड सचिवालय घेराव का आह्वान किया गया था। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे और प्रभात तारा मैदान के बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सचिवालय घेराव के लिए कुच कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस की टीम के द्वारा रांची के धुर्वा गोल चक्कर के पास एकाएक लाठीचार्ज कर दिया गया जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गया। भाजपा के कई बड़े नेताओं को चोट लगी है। जबकि चतरा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी का सिर पर गहरा चोट लग गया चोट लग गया। बताया जाता है कि पुलिस की लाठी से उन्हें सिर पर चोट लगा है और फट गया है। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है ।घायल भाजपा नेता अभिषेक केसरी से राज्य के नेताओं ने अस्पताल जाकर मुलाकात की है और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना भी की है।

फोटो

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *