अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1.36 लाख की लूट

दुमका। दुमका जिला के रामगढ़ क्षेत्र में डेलीपाथर जोरिया में सीएसपी संचालक राजेन्द्र मांझी से हथियार के बल पर एक लाख छत्तीस हजार रुपए अपराधियों ने लूट लिये। राजेन्द्र मांझी रामगढ़ प्रखंड के बौड़िया का रहने वाला है। सोमवार दोपहर सीएसपी के लिये भारतीय स्टेट बैंक की गम्हरियाहाट शाखा से रुपए लेकर बौड़िया जा रहे थे।

डेलीपाथर जोरिया पर बने पुलिया के पास पहुंचे तो देखा कि सफेद रंग की पुरानी बोलेरो पुलिया के पास खड़ी है तथा चार आदमी बोलेरो के पास खड़े थे, जबकि एक व्यक्ति गाड़ी की सीट पर बैठा था। राजेन्द्र मांझी को देखते ही वे सभी राजेन्द्र की तरफ लपके तथा उनमें से एक व्यक्ति ने उसके बाइक की चाभी बाइक से निकाल ली। और इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने हथियार के बल पर राजेन्द्र की जेब से उसका रेडमी नोट-7 प्रो मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही पिटाई शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर उन लोगों ने राजेन्द्र के पास से एक लाख छत्तीस हजार रुपए तथा एटीएम कार्ड लूट लिया।

साथ ही उसकी बाइक को सड़क के पास बने गड्ढे में गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लूट कांड को अंजाम देकर पांचो अपराधी बोलेरो पर बैठकर घोड़दौड़ की तरफ भाग निकले। लूट के शिकार राजेन्द्र किसी तरह से दौड़ते हुए घोड़दौड़ पहुंचे तथा किसी ग्रामीण के फोन से अपने बेटे को घटना की सूचना दी। इसके बाद वे भारतीय स्टेट बैंक,गम्हरियाहाट पहुंचे तथा शाखा प्रबन्धक को सूचना दी। शाखा प्रबंधक द्वारा मोबाइल फोन से रामगढ़ थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा लूट के शिकार राजेन्द्र से मामले को लेकर पूछ-ताछ के बाद जांच में जुट गई।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने कहा कि डेली पाथर जोरिया के पास सीएसपी संचालक के साथ लूट की घटना घटी है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। जांच में टेक्नीकल सेल की भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *