राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता चार अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चतरा : मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा सदर अस्पताल में सिमरिया, प्रतापपुर, लावालौंग, कुंदा प्रखंडवासियों के सेवा में 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत मंत्री श्री भोगता ने पूरे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी मुलाकात कर मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। माननीय मंत्री श्री भोगता ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और चिकित्सकों को सफाई, दवाई और नियमित चिकित्सकों की उपस्थिति आदि को कई अहम सुझाव व निर्देश दिए। उक्त कार्यक्रम के दौरान उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ श्यामनंदन सिंह, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, राजद प्रदेश नेता चन्द्रिका यादव, डॉ मनीष दयाल, डॉ कुमार उत्तम समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *