युवा सनातनी सुधीर ने कहा हम कबरा मुखिया जी के साथ है ठप होगा रेलवे का काम

टंडवा :विगत रविवार को हेवी ब्लास्टिंग से हुए क्षतिग्रस्त मकानों पर कबरा पंचायत के युवाओं में भी भारी रोष व्याप्त है । कबरा पंचायत युवा हिंदू प्रेमी सनातनी समाजसेवी कबरा निवासी सुधीर कुमार सिंह का भी मकान विगत रविवार को क्षतिग्रस्त हुआ है।सुधीर ने बताया की वह कबरा पंचायत के मुखिया नीलेश ज्ञासेन के समर्थन में है ।लापरवाह संवेदक एवं रेलवे के अधिकारी द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मती एवं भरपाई नही करने पर सम्पूर्ण रेलवे का निर्माण कार्य ठप करने में ग्रामीणों के साथ एकजुट रहेंगे। सुधीर ने कहा इतना भयानक विस्फोट में किसी बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी दिल के मरीजों को नुकसान भी हो सकता था।वही जिला प्रशासन से युवा सनातनी प्रेमी सुधीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *