ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों की नही हुई भरपाई तो रेलवे का काम होगा ठप :नीलेश ज्ञासेन

टंडवा(चतरा):रेलवे द्वारा शिवपुर के पास हुई हेवी ब्लास्टिंग में दर्जनों मकान के क्षतिग्रस्त होने पर कबरा पंचायत के मुखिया नीलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिंहा ने गहरा दुख जताया है ।मुखिया श्री ज्ञासेन् ने बताया की वह गांव में नही है चिकत्सकीय कारणों से बाहर है।बताया की ब्लास्टिंग की घटना से जिस प्रकार अगल बगल के गांव के घर क्षतिग्रस्त हुआ इसकी जांच कर मुआवजा रेलवे एवं ब्लास्टिंग के कार्य में लगे संबंधित ठेकेदार को देना होगा । कहा की कुल कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए है इसका सही जांच जिला प्रशासन करने का आग्रह किया। कहा की दो से तीन दिन के अंदर ग्रामीणों को हुए नुकसान का भरपाई नहीं होता तो सम्पूर्ण रेलवे का काम ठप कर दिया जाएगा।रेलवे पहले ग्रामीणों के हुए नुकसान की भरपाई करे फिर अपना कार्य करे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *