बड़कागांव चौपदार बलिया पैक्स चुनाव संपन्न, विजय यादव अध्यक्ष बने

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चौकीदार बलिया पंचायत पैक्स चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुल 363 किसान मतदाता है।जिसमें 326 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी क्षेत्र मंडल अध्यक्ष विजय यादव, आनंद कुमार एवं महेश यादव मैदान में थे। चुनाव में विजय यादव ने आनंद कुमार को 26 वोट से हराकर अध्यक्ष बने। विजय यादव को 130 मत, आनंद को 104 मत एवं महेश यादव को 89 मत प्राप्त हुआ। कमेटी के संचालन के लिए 11 सदस्य कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें 6 पुरुष एवं 5 महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने विजय यादव को विजई होने का प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया। चुने गए 11 सदस्यों में से मुख्य रूप से महेश महतो, कृष्णा कुमार कौशल , भास्कर नारायण, अरविंद गिरी, सुनील कुमार, जुगेश्वर प्रसाद दांगी, रेणु देवी, रिंकी देवी, उमा भारती, रीना देवी, लाजवंती देवी का नाम शामिल है।मौके पर खेमलाल महतो,बेचन साव, विनोद यादव , मनोज यादव और, धनु यादव, सुरेश प्रजापति, केदार महतो, मोहम्मद शमशेर अंसारी, सोहनलाल मेहता, सुरेश महतो के अलावा कई लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!