बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित बर मोहल्ला में नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर अध्यक्ष विवेक सोनी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। जिसमें पांच दिवसीय शिव प्राण महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया है। महायज्ञ आगामी वर्ष 2026 में 22 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक किया जाएगा। महायज्ञ में विशेष तैयारी करने पर विचार विमर्श किया गया है। ताकि महायज्ञ को यादगार बनाए जा सके। मौके पर अध्यक्ष विवेक सोनी, उप अध्यक्ष मिशन पाण्डेय ,सचिव शशि पाण्डेय, उप सचिव कृष्णा पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, संतोष रजक,राहुल राणा,एवं उपस्थित सदस्यों में प्रीतम सोनी,पवन रजक ,विजय तिवारी, विजय प्रजापति ,बद्रीनाथ पाण्डेय,सुरेश राणा, आदित्य तिवारी,पवन तिवारी,राजकुमार सोनी,राकी पाण्डेय,बंटी पाण्डेय,विकाश पाण्डेय,धीरज प्रजापति,सुजीत ,वकील पवन ,राहुल, मिथलेश प्रजपति रवि, प्रीतम सोनी,अरविंद सोनी, भुनेश्वर प्रजापति,गंगाधर प्रजापति,संजय रजक,उमेश रजक चिंतामणि रजक, धीरजू सोनी ,भोला राणा, सुभाष राणा ,संतोष राणा, बालेश्वर राणा, शंकर प्रजापति व अन्य लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
