बड़कागांव: एसटी-एससी किसानों के बीच धान,अरहर व उरद का बीज वितरण किया गया

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

प्रखंड कृषि विभाग कार्यालय में मंगलवार को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र योजना आत्मा द्वारा आँगो पंचायत के एससी – एसटी किसानों के बीच धान,अरहर , उरद बीज का वितरण किया गया। बीटीएम श्याम देव महतो ने बताया कि जिन किसानों को पूर्व में परकुलेशन टैंक मिला था, उन्हें बीज वितरण में प्राथमिकता दी गई है।क्लस्टर में बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसानों को भी प्राथमिकता दी गई है। कमजोर क्षेत्र के किसानों को भी प्रत्यक्षण के तौर पर प्राथमिकता दी गई है।कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख फुलवा देवी,उप प्रमुख बचनदेव कृषि पदाधिकारी भास्कर राज,बीटीएम श्याम देव महतो, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मांझी , कृषि मित्र शिबू कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *