बड़कागांव मतदान केंद्र संख्या 156 और 157 पर बीएलओ बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन

त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने पर दिया गया जोर

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

बड़कागांव : कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में14 जुलाई 2026 को मतदान केंद्र संख्या-156 और 157 पर बीएलओ, बीएलए-2, आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व पोलिंग एजेंटों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया।बैठक में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अनुपस्थित, मृत तथा डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही ऐसे मतदाताओं के मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिनकी मतदाता सूची मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया गया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक की सही पहचान सुनिश्चित करना तथा पूरी तरह त्रुटिहीन, पारदर्शी एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग करने और आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के महत्व, नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीएलओ मंजुला राणा, मीणा देवी बीएलओ-2 अहमद रजा, अफतर अली वॉलिंटियर शिक्षक नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार दास, बीएलओ सुपरवाइजर जगन्नाथ सिंह , सहयोगी रोजगार सेवक संजय राम, सभा अध्यक्ष विजय पासवान प्रधान अध्यापक प्रेम राणा, सहायक शिक्षक संतोष कुमार , राजकुमार मेहता , गौतम कुमार सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *