कई संवेदनशील केसों का उद्वेदन कर थाना प्रभारी ने कई अपराधियों को भेज चुके हैं जेल
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी किया गया समरसेबल, बिजली तार एवं रस्सी बरामद किया है।मामले को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर हरिजन मोहल्ला निवासी विशाल भुईयां (पिता–बूटन भुईयां), विशाल भुईयां (पिता–स्वर्गीय झरी भुईयां) तथा विकास भुईयां (पिता–बुधन भुईयां) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बताते चलें कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने 3 महीने के अंदर कई संवेदनशील केसो का उद्वेदन कर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर और उसे जेल भेजा है। पीड़ित ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








