बड़कागांव समाजसेवी रंजीत पंडित ने ब्रह्मभोज के लिए खाद्य सामग्री देकर किया सहयोग

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड के चंदोल पंचायत अंतर्गत पुंदोल गांव निवासी स्वर्गीय दिनेश प्रजापति का 24 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्वर्गीय दिनेश प्रजापति के ब्रह्मभोज के आयोजन में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग के उद्देश्य से समाजसेवी रंजीत पंडित ने उनके पुत्र रामा प्रजापति को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।इस सहयोग से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में काफी राहत मिली।रामा प्रजापति ने समाजसेवी रंजीत पंडित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मिला सहयोग परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।स्थानीय लोगों ने भी रंजीत पंडित के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *