बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
मानसून के दस्तक से बड़कागांव प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर लगभग 1:00 झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली । लगभग 1 घंटे तक जोरदार बारिश होती रहीै। बताते चले कि पिछले कई दिनों से हल्की-फुल्की बारिश होने से उमश भरी गर्मी लग रही थी जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान थे। इस बारिश के साथ ही गांव के किसान भाई खरीफ फसल धान उत्पादन के लिए पिचड़ा तैयार करने में लग गए हैं। वहीं बड़कागांव के दैनिक बाजार के बीज दुकानों में धान (बीजा) की खरीदारी शुरू हो गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 25








