बड़कागांव में तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का हुआ शुरुआत

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

पल्स पोलियो उन्मूलन को लेकर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिव सीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार के हाथों फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की दवा की खुराक पिलाकर किया गया। बताते चले की बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा प्रखंड में उम्र 0 से लेकर 5 वर्ष तक के कुल 24865 बच्चों को पोलियो दवा की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसके लिए 28 जून को, 28 पर्यवेक्षक की देखरेख में सभी 127 बुथों में 257 सहीया, 157 सेविका एवं 94 वोलंटियर के द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो दवा की खुराक देने के लिए कार्य में लगाया गया है। आज 29 जून एवं कल 30 जून को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा की खुराक दी जाएगी । अभियान के पहले दिन कुल 22889 बच्चों को पोलियो की दवा दी गई। डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिनों का है, मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि आप अपने सभी 0 से 5 वर्ष उम्र के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा की खुराक दिलाए यह अति अनिवार्य है ,आपके बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है। यह दवा बच्चों को पोलियो की रोग से बचाता है। मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर प्रकाश ,डॉक्टर मधुर मोहन, डॉक्टर सर्वोत्तम भास्कर ,डॉक्टर किरण ,डॉक्टर इंद्रदेव, एचम सह बीपीएम मृत्युंजय सिंह , बीडीएम विश्वजीत कुमार , सीसीएच संजय कुमार , बृजेश कुमार ,सुभाष कुमार, कमलेश कुमार, मोहम्मद सहीम ,एएनएम रंजू कुमारी, लीलावती कुमारी ,बृजेश कुमार, सुभाष कुमार, सहीया साथी आशिया खातून ,अनिता कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी के अलावा अन्य कार्य में विशेष रूप से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *