केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो में अवैध शराब कारोबार का हजारीबाग उत्पाद विभाग ने भंडा फोड़ किया हैं। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुवे पेटो से अवैध विदेशी शराब 221.88 ली, अलग अलग ब्रांड के ढक्कन, खाली बोतल व सरकारी शराब का लेबल जब्त किया हैं। जब्त सामग्री को उत्पाद विभाग ने अपने साथ जिला ले गये हैं। साथ ही अवैध कारोबार में शामिल पेटो निवासी मिथुन कुमार साव को उत्पाद विभाग के कर्मियों ने घर से गिरफ्तार किया हैं। इस कारोबार में शामिल कई लोगों का नाम सामने आया हैं, जो फरार चल रहे हैं।
इस संबंध में उत्पाद विभाग के एसआई भुनेश्वर नायक ने कहा कि होली त्योहार को लेकर कारोबारी अवैध शराब को खपाने की तैयारी में थें। जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस बल के सहयोग उत्पाद विभाग ने पेटो में कार्रवाई करते हुवे अवैध शराब निर्माण का भंडा फोड़ किया। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुवे भारी मात्रा में अवैध शराब व खाली बोतल बरामद करते हुवे कारोबारी मिथुन साव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जिस पर विधि सम्वत कार्रवाई किया जा रहा हैं। इन्होंने आगे कहा कि अवैध कारोबारियों को किसी भी हाल में नहीं बक्सा जायेगा। उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार छापामारी चलाया जाता रहा हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





