एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टीबरियातु कोल परियोजना में गरिमा व उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

केरेडारी। एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना के सिकरी साइट कार्यालय में गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में काफी धूम धाम से मनाया गया। प्रोजेक्ट हेड केरेडारी के. चंद्रशेखर, व चट्टी-बरियातु प्रोजेक्ट हेड धनंजय श्रीखंडे के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज तिरंगा को फहराया गया। साथ ही राष्ट्रगान के साथ अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया।

तिरंगे से सजे परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सहभागिता ने जनकल्याण, एकता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक दायित्व की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के. चंद्रशेखर, हेड ऑफ प्रोजेक्ट–केरेडारी तथा धनंजय श्रीखंडे, हेड ऑफ प्रोजेक्ट चट्टी-बरियातु के आगमन से हुई।

अपने संबोधन में श्री के. चंद्रशेखर ने कहा कि किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके संसाधनों में नहीं, बल्कि उन लोगों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण में निहित होती है जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। उन्होंने केरेडारी परियोजना को सुरक्षित, जन-केंद्रित और सतत विकास की दिशा में अग्रसर बताया। वहीं धनंजय श्री खंडे ने चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना में पर्यावरण संतुलन, सतत खनन और सामुदायिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाये केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, जनकल्याण, एकता और विकास की सशक्त कड़ी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य शिविरों, मोबाइल मेडिकल यूनिट, कौशल विकास कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक पहलों के माध्यम से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गुब्बारा विमोचन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान कर राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *