प्रतापपुर में परिवहन विभाग द्वारा साइकिल मार्च का किया गया आयोजन

प्रकाश कुमार प्रतापपुर / चतरा

प्रतापपुर में शुक्रवार को परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक साइकिल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को लेकर संदेश देना था। साइकिल मार्च की शुरुआत प्रतापपुर हाई स्कूल मैदान से हुई, जो महावीर चौक, थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय होते हुए बभने मोड़–प्रतापपुर चौक से पुनः महावीर चौक पर आकर संपन्न हुई। इस जागरूकता मार्च में साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार लगभग 70 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, सीआई नगीना राम, मुखिया वीरेंद्र यादव एवं लोक सेवा कला संगम प्रतापपुर के सचिव प्रदीप पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रदीप पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है, और हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम की सफलता में आरती चौरसिया, चंचल कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एवं मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *