केरेडारी। 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजना के द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने माइनिंग क्षेत्र में सुव्यवस्थित, अनुशासित कार्य देख काफी हर्ष जताया। निरीक्षण दल ने ट्रेड टेस्ट में सफल प्रतिभागियों एवं सेफ्टी स्टार्स के सम्मान के साथ-साथ सुरक्षा आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपेक्षित सुरक्षित व्यवहारों को प्रभावी ढंग से प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन सुरक्षा स्टॉलों, सेफ्टी पार्क तथा खदान के सुव्यवस्थित भ्रमण के साथ हुआ। कार्यक्रम संगठन की व्यावसायिक सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन तथा परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजना कैक्टस कॉन्फ्रेंस हॉल से किया गया। जहां निरीक्षण दल के लोग शामिल हुवे। इस दौरान सुरक्षा शासन प्रणाली, रणनीतिक पहलों तथा प्रदर्शन उपलब्धियों पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान गुब्बारों का विमोचन किया गया, जो सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्य वातावरण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक था।
कार्यक्रम में गणेश वंदना तथा सुरक्षा शपथ के साथ गरिमामय स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे नैतिक दायित्व एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए संबोधनों में नेतृत्व की भूमिका, व्यवस्थित जोखिम न्यूनीकरण तथा सुरक्षा उत्कृष्टता बनाए रखने में कार्यबल की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर विशेष बल दिया गया। चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजनासुरक्षा स्मारिका का विमोचन तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं तक क्यूआर-आधारित डिजिटल पहुंच ने परियोजना के डिजिटल सशक्तिकरण एवं ज्ञान सुलभता की दूरदर्शी सोच को प्रदर्शित किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





