एनटीपीसी के द्वारा केरेडारी के पेटो में 33 महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का किया वितरण

केरेडारी। चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजना के द्वारा अपनी सीडी सीएसआर से संस्कृति महिला क्लब के सहयोग से शनिवार को पेटो गांव में सिलाई मशीन वितरण किया गया। इस अवसर पर सिलाई एवं दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 33 महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति महिला क्लब की उपाध्यक्ष राखी गुप्ता, पेटो गांव की मुखिया तथा चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल विकास के साथ संसाधनों की उपलब्धता ग्रामीण सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनती है।
चट्टीबरियातु कोल माइनिंग परियोजना के द्वारा संचालित यह पहल महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना भविष्य में भी समुदाय-आधारित विकास कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगी।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *