बुण्डू पंचायत और केरेडारी प्रखंड के लिए गर्व की बात
केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत अन्तगर्त खपिया गाँव के फ़ुटबॉल खिलाड़ी पवन कुमार महतो पिता बालेश्वर महतो का चयन संतोष ट्रॉफ़ी में झारखंड टीम में चयन हुआ है। संतोष ट्रॉफ़ी का बिरसा मुंडा फ़ुटबॉल स्टेडियम रांची में पहला मैच झारखंड बनाम बिहार में 19 दिसम्बर को 2 :30 बजे से खेला जायेगा। वहीं दूसरा मुक़ाबला झारखंड बनाम दिल्ली से 21 दिसंबर, तीसरा मैच झारखंड बनाम रेलवे के बीच खेला जायेगा। भारत की एक प्रमुख सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता है, जो अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें देश के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सरकारी संस्थाओं (जैसे रेलवे) की टीमें हिस्सा लेती हैं। यह भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट्स में से एक है। जिसकी शुरुआत 1941 में हुई थी और इसका नाम भारतीय फुटबॉल संघ के तत्कालीन अध्यक्ष मन्मथ नाथ रॉय चौधरी के नाम पर रखा गया। एक अंतर-राज्यीय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है जो भारत में खेल के शासी निकाय, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तहत राज्य संघों और सरकारी संस्थानों द्वारा लड़ी जाती है। पवन कुमार महतो का संतोष ट्रांफी चैपियनशिप प्रतियोगिता में चयन होने पर बुण्डू पंचायत के साथ केरेडारी प्रखण्ड के लोग भी काफी गौरवन्वित महसूस कर रहा है। गांव के लोग काफी खुश है। इस बार केरेडारी प्रखण्ड में सांसद फुटवाँल टुर्नामेंट में भी पटेल स्पोर्टिंग क्लब खपिया के तरफ से खेला था और खेल भी काफी सराहनिय था। सांसद फुटवाँल टुर्नामेंट के अध्यक्ष नरेश महतो ने बधाई दिये है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बुण्डू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह आजसु प्रखण्ड सचिव मोहन कुमार, पंचायत समिति सदस्या बुण्डू मुनिता कुमारी, मुखिया तुलसी तुरी, दीपक कुमार साहु ,काशीनाथ महतो ,जितेन्द्र प्रसाद साहु ,नारायण साहु, उपेन्द्र यादव ,शंकर साव , पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो,अनिल महतो, जितेन्द्र महतो ,कुलदीप महतो, मुकेश महतो ,मिथलेश महतो ,महेन्द्र कुमार महतो, तारकेश्वर महतो, जयनन्दन महतो अशोक महतो ,धनेश्वर महतो, भरत महतो बंसत गुप्ता राजेश साहु मुकुल महतो ,वासुदेव महतो ,सुरेन्द्र महतो, राजेश महतो ,संतोष महतो, सुनिल कुमार, कलेन्द्र महतो, सहित पटेल स्पोटिंग क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई दिया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








