केरेडारी। केरेडारी के बीसी नॉर्थ कोल ब्लॉक क्षेत्र में अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग कार्य हेतु एसडीओ के द्वारा आयोजित बैठक के विरोध में बेलतू में ग्रामीणों का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता रैयत भीखन साव ने की। जबकि संचालन संजय भारती ने की। बैठक में बीसी नॉर्थ कोल ब्लॉक क्षेत्र के बेलतू, बेंगवरी, हेवई के सैकड़ों रैयत समेत पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुवे। बैठक में रैयतों ने बीसी नॉर्थ कोल ब्लॉक का पुर जोर विरोध किये। रैयतों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आवंटित कोल परियोजना को रैयत जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। आगे रैयतों ने सदर एसडीओ के पत्र ज्ञापांक 1197 दिनांक 11/12/25 में केरेडारी बी. सी. नार्थ ब्लॉक में अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग कार्य हेतू पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने कड़ा विरोध किये। रैयतों ने आदेश पत्र का विरोध करते हुवे निर्णय लिया कि उक्त बैठक में परियोजना क्षेत्र के एक भी ग्रामीण व जनप्रतिनिधि नहीं जाने का निर्णय लिए हैं। रैयतों ने कहा कि एसडीओ के बैठक में कोई भी जनप्रतिनिधि या ग्रामीण शामिल होंगे उनके विरोध में बैठक कर सामाजिक कार्रवाई किया जायेगा। साथ रैयतों ने कहा कोई ग्रामीण कंपनी के किसी भी कर्मी को सहयोग किए तो उन पर कार्रवाई किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








