हजारीबाग केरेडारी में अज्ञात अपराधियों ने गांव के भगत के घर में घुस कर मारा गोली, मौत गांव में भय का माहौल

• 24 नवंबर के अहले सुबह की हैं, घटना जांच में जुटी केरेडारी पुलिस

केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू में अज्ञात अपराधियों ने गांव के भगत के घर में घुस कर गोली मार हत्या कर दी। मृतक थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बघुताबर टोला निवासी 35 वर्षीय रूपलाल करमाली पिता करमा करमाली हैं। अपराधियों ने रूपलाल करमाली के सीने में 5 गोली मारा हैं। घटना 24 नवंबर के अहले सुबह की हैं। घटना के सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले के छानबीन में जुट गई। साथ ही शव को।कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया हैं।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 24 नवंबर के अहले सुबह अपराधी रूपलाल करमाली के घर के छत के सहारे कमरे में घुसे। सोने के हालत में अपराधियों ने रुपलाल करमाली के सीने में एक एक करके पांच गोली मारकर हत्या कर दी। गोली के। आवाज से परिजन सहम गए। अपराधियों के जाने के बाद परिजनों ने सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी। इस घटना से गांव में भय का माहौल हैं। मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी का काम करता था। हत्या के कारण अभी तक अस्पष्ट नहीं हो पाया हैं। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *