बांका डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

बकरी को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा!*

 

प्रकाश कुमार /प्रतापपुर (चतरा)

बांका से डाल्टेनगंज जाने वाले मुख्य मार्ग, कौरा में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार ने अचानक सड़क पर आई एक बकरी को बचाने की कोशिश की। घटना में घायल हुए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं। पुत्र का नाम शुभम कुमार है, और उनके पिता का नाम बालगोविंद पाठक बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बांका के निवासी बताए जा रहे हैं।दुर्घटना के तुरंत बाद, घटनास्थल पर मौजूद अन्य राहगीर साथियों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को मदद पहुँचाई। उन्हें एक ऑटो की मदद से तुरंत प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों पिता-पुत्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए, उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है। चतरा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मुख्य मार्गों पर सतर्कता बनाए रखें, विशेषकर जब ग्रामीण या जंगली इलाके से गुजर रहे हों। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!