प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के योगीयारा पंचायत के कुण्डी गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चार परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव निवासी छोटू महतो का कच्चा मकान बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। छोटू महतो और उनके परिवार के लिए यह घर अब रहने लायक नहीं रहा है। घर की दीवारें कमजोर हो गई हैं और छत कभी भी गिर सकती है, जिससे कोई बड़ा हादसा होने का खतरा है। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद, परिवार को इसी क्षतिग्रस्त घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भुनेश्वर महतो ने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजनाओं का लाभ पाने के लिए कई बार कोशिश की। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत की मुखिया तक को अपनी स्थिति से अवगत कराया और आवास की गुहार लगाई, लेकिन सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण उन्हें आज तक कोई मदद नहीं मिली है।सरकार की योजनाओं से वंचित रहने का खामियाजा यह गरीब परिवार अब भुगत रहा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








