सड़क बनने से लोगों की होगी सुगम यात्रा : विधायक रोशन लाल
केरेडारी। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग डीएमएफटी मद अंतर्गत प्रखंड केरेडारी अंतर्गत ग्राम बरियातू में बुधन साव के घर से कर्बला शमशान घाट तक पीसीसी पथ एवं गार्डवाल एवं कल्भर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिलापट के समीप नारियल फोड़ कर कार्य का विधि शिलान्यास किये। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जनता के साथ मिलकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहा हूँ । जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे अपना आशीर्वाद दिया है मैं उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरूँगा। यह सड़क से जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क किसी भी गांव में विकास की पहली सीढ़ी होती हैं। लोगो में सड़क के शिलान्यास से हर्ष और उल्लास का माहौल है । ग्रामीणों ने विधायक श्री चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किए।
मौके पर सांसद प्रतिनिध पूनम साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, महामंत्री नरेश महतो, शेर सिंह,भोला महतो, मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, सुनील ठाकुर, कंचन यादव, गोवर्धन राणा, भाजपा मंडल महामंत्री नरेश महतो, प्रमोद राणा, महेश ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, निर्मली राणा, जगदीश राणा, सूरज रजक, विजय राणा, विकास कुमार, हरदयाल साव, गौतम साव, पिंटू कुमार साव, दिनेश कुमार, संदीप कुशवाहा, जागेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









