निर्मल दा के बलिदान की उपज है आजसू- कामेश्वर महतो
निर्मल दा के सपनों को पूरा करेगी आजसू-तापेश्वर तापस
बड़कागांव। आजसू पार्टी बड़कागांव प्रखण्ड कमिटी के द्वारा पार्टी के आवासीय कार्यालय गुरु चट्टी में झारखण्ड के वीर शहीद स्व. निर्मल महतो के शहादत दिवस को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा व संचालन कामेश्वर महतो ने किया। इस दौरान केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो ने कहा कि निर्मल दा के बलिदान की उपज है आजसू पार्टी , वहीं प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस ने कहा कि निर्मल दा के सपनों को पूरा करेगी आजसू पार्टी, मौके पर जिला सचिव दिनेश महतो,प्रखण्ड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस , प्रखण्ड सह सचिव घनश्याम दांगी,आजसू नेता सह पंसस अरुण पटेल, रंजीत महतो,नवलेश यादव,महेंद्र महतो, रवि राम, अजय जायसवाल, विनोद महतो, रत्नेश कुमार, राजेश कुमार महतो समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








