राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों को मिली साइकिल, शिक्षा को मिलेगी रफ्तार

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर। चतरा जिले के बामी में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बामी में आज स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्र-छात्राओं की राह आसान करने के उद्देश्य से की गई है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 18 छात्र-छात्राओं को साइकिलें सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की अध्यक्ष कांति देवी ने की, जिनकी उपस्थिति में बच्चों को साइकिलें पाकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को मदद करना है, जिन्हें स्कूल आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अक्सर, दूर स्थित गाँव से आने वाले बच्चों को पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे वे थक जाते हैं और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। साइकिल मिल जाने से अब इन बच्चों का समय बचेगा और वे स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी से बच पाएंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!