ग्रामीणों के राह आसान करने के लिए पांच भाइयों ने दान दे दी जमीन, आर्थिक सहयोग कर बना रहे हैं सड़क

प्रकाश कुमार रिपोर्ट प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत बभने पंचायत के बधार में एक अजीब मानवता का मिशाल सामने आया है। जहां पांच भाइयों ने मिलकर करीब एक किलोमीटर तक की सड़क बना रहे हैं। ये सड़क बधार विकास भवन से लेकर तुलसाही प्राथमिक विद्यालय तक बनाया जा रहा है।

विश्वनाथ राम ने बताया कि हमलोग पांचों भाई मिलकर अपना खुद का निजी जमीन में बधार विकास भवन से तुलसाही प्राथमिक विद्यालय तक सड़क बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क को बनाने में करीब 10 लाख की जमीन व सड़क बनाने का खर्च करीब चार लाख रुपए के आसपास आ रहा है।

निर्मल राम ने बताया कि तुलसाही गांव के ग्रामीणों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जब लोग बीमार पड़ते थे तो उन्हें पगडंडियों के सहारे मेन रोड तक लाया जाता था। उन्होंने बताया कि सड़क को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन को बताया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। और इन्हीं समस्याओं को देखते हुए इस सड़क को बनवाया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

सड़क के लिए पांचो भाई ने किया जमीन दान 

सड़क निर्माण के लिए पांचों भाई विश्वनाथ राम, अरविंद राम, मृत्यंजय राम, निर्मल कुमार व गजेंद्र कुमार ने जमीन दान दी हैं। जमीन दे कर सड़क बनाने पर तुलसाही गांव के ग्रामीणों ने इन पांचों भाइयों को धन्यवाद दिया हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि अब हम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस मौके पर उप मुखिया रंजीत यादव ने भी पांचों भाइयों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पांचो भाइयों की सोच से अब तुलसाही गांव में भी सड़क होगा। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे