केरेडारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

डीएलएसए की सहायता से गरीबों को भी मिलेगा न्याय : डिप्टी चीफ डिफेंस

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् रूप से शुरुवात जिला से डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, डीएलएसए, हजारीबाग विकास कुमार सोनी, एडवोकेट एंड मेडिएटर, डीएलएसए, हजारीबाग गौरव सहाय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा के द्वारा किया गया।

शिविर में जिला से पहुंचे गौरव सहाय द्वारा डीएलएसए की प्रासंगिकता के बारे में लोगों को बताया गया। उन्होंने कहा कि डीएलएसए की सहायता से गरीब लोग भी न्याय पा सकते हैं। वहीं विकास कुमार सोनी के द्वारा अनेक उदाहरणों के द्वारा कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया एवं कई धाराओं और अधिकारों से उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात पंचायत स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान शिविर में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया जहां से ग्रामीणों को दवा वितरण किया गया । कार्यक्रम में विधिक जागरूकता के पश्चात परिसंपत्तियों का वितरण किया गया जिसमें पांच नए राशन कार्ड, चार मनरेगा जॉब कार्ड, पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, 6 आवास स्वीकृति पत्र, 5 केसीसी (कुल 330000 रुपए), दस कृषकों के बीच नैनो यूरिया का वितरण प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ विवेक कुमार बीएओ अनुज कुमार के द्वारा किया गया।

परिसंपत्तियों का वितरण करते अधिकारी

मौक़े पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, प्रधान सहायक उमेश दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, खुशवंत कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!