धर्म पूछकर हत्या के विरोध में बड़कागांव में फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

बड़कागांव। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 हिंदुओं की धर्म पूछकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बड़कागांव के बुद्धिजीवियों ने गुरुवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। सूर्य मंदिर से शुरू होकर यह मार्च बड़कागांव के मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मोहल्ला, थाना रोड और अन्य प्रमुख चौराहों तक गया।

मार्च में शामिल लोगों ने इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आतंकवादियों को शरण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद का जल्द से जल्द सफाया करने और पाकिस्तान को सबक सिखाने का आग्रह किया।

कैंडल मार्च में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, वार्ड सदस्य किशोर कुमार मेहता, झामुमो प्रखंड सचिव सरोज मेहता समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!