प्रकाश कुमार | प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर(चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के बधार गाँव मे शनिवार को एक घर मे आग लग गई। जिससे घर में रखा लाखों की समान जलकर राख हो गया। घर मे आग उस वक्त लगा जब घर की महिलाएं खाना बना रहे थे, घर के महिलाएं आग के लपटे तेज देखकर शोर मचाया तब ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों के काफ़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे के कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया।

भुक्तभोगी चंद्र यादव व उनकी पत्नी मुनवा देवी ने बताई की आग लगने से घर मे रखें, चावल, गेंहू,सरसो, सहित कई अन्य सामग्री जलकर भस्म हो गया। परिवार के लोगो ने बताया कि आगामी 21 मई को बेटी की शादी है और उसकी सारी तैयारी हो चुकी थी, शादी को लेकर कपड़े आदि की भी खरदारी हो गई थी जो उसी घर मे रखा हुआ था और सारा जल गया। आगजनी की घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि घटना के जानकारी अंचलाधिकारी विकास टुडु को दिया गया, और घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी की घटना की जानकारी अंचलाधिकारी ने ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन के ओर से मुआवजा दिया जायेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे