विधायक रौशन लाल चौधरी ने 6 धान क्रय केंद्रों का किये उद्घाटन



केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के बारियातु, गर्रीकला, केरेडारी, कराली, पेटो वा बुंडू पंचायत के पैक्सो में धान क्रय केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन रविवार को विधायक रौशन लाल चौधरी के द्वारा फीता काट कर किया गया। क्रय केंद्र खुलते ही ग्रामीणों के धान की खरीददारी शुरू हो गया। इस दौरान विधायक रौशन लाल चौधरी ने बारियातू में जन सभा को संबोधित किए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा केरेडारी प्रखंड भर में धान की खरीददारी के लिए धान क्रय केंद्र खोला गया हैं। जिसमें पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान की खरीददारी शुरू किया गया हैं। आगे विधायक श्री चौधरी ने किसानों को अपना धान पैक्स में बेचने का अपील किये। आगे कहा कि सरकार ने किसानों के धान के लिए 24 सौ रुपया समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया हैं। किसान बिचौलियों से सावधान रहें। और सरकार के योजनाओं का भरपूर लाभ लें।

मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, महामंत्री नरेश महतो, लीलाधन साव, बारियातू मुखिया नीतू कुमारी, विकास साव, बिनोद सिंह,अमित गुप्ता, कंचन यादव,मनोहर साव, जागेश्वर कुमार, मनीष कुमार, बहादुर राम, नागेश्वर महतो, नकुल साव, बबलू सिंह, जागेश्वर साव, भोला साव, जितेंद्र साव, अर्जुन साव, गजेंद्र यादव, तापेश्वर साव, बैद्यनाथ महतो, समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!