प्रतापपुर में विषैले सर्प ने महिला को डंसा हालत गंभीर किया गया रेफर

प्रकाश कुमार रिपोर्ट प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोलमालहन गांव निवासी सोहन यादव की 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी को बुधवार को एक विषैले सर्प ने काट लिया। जिससे महिला अचेत हो गई। अचेत महिला को ग्रामीण उपेंद्र दांगी एवं अन्य लोगो के सहयोग से आनन फानन में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। वही घायल महिला के परिजनों ने बताया की महिला अपने गांव के ही पास के जंगल में जानवरों को चराने गई थी। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे काट लिया। जिससे महिला अचेत होकर गिर गई थी। जिसके बाद उसके साथ में गई अन्य महिलाओं ने हो हल्ला किया। जिसके बाद अन्य ग्रामीण जुट गए। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए। चिकित्सको ने बताया की घायल महिला के परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की सर्प ने काटा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!