भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने केरेडारी में निकाला आभार यात्रा समर्थकों ने गर्म जोशी से किया स्वागत

केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधानसभा के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने केरेडारी में आभार यात्रा किये। इस दौरान श्री चौधरी ने समर्थकों के साथ जमीरा, पहरा, मनातू, बकचोमा, गोपदा, नयाखाप, पचड़ा, कोदवे, बेंगवरी, बसरिया, लोचर, पतरा में ग्रामीणों से मिलकर आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने नव निर्वाचित विधायक रौशन लाल चौधरी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किये। इस दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि आप सभी के आशिर्वाद से बड़कागांव विधानसभा का विधायक बना हूं। और आप सभी के सहयोग से बड़कागांव का विकास करूंगा।

आभार यात्रा में केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड सचिव मोहन महतो, उपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, मुखिया राजकिशोर यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह, मूलचंद साव, सिकंदर यादव, करमजीत यादव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू गुप्ता सुमन,विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो, राम प्रकाश कुमार, लक्ष्मीकांत महतो पूर्व मुखिया, पूर्व विधायक के चाचा चंद्रदेव साव,प्रभु साव, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, केंद्रीय सदस्य लीलाधन साव, नरेश महतो, राजेंद्र महतो, कंचन यादव, मनोहर साव, बिनोद सिंह, अमित साहू, गिरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, महेंद्र महतो, प्रमोद कुशवाहा, उपेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार समेत अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!