चुनाव जीतने के उपरांत विधायक रोशन लाल चौधरी ने मां अष्टभुजी के चरणों में टेका मत्था

केरेडारी(हजारीबाग)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से चुनाव जीतने के उपरांत भाजपा विधायक रौशन लाल चौधरी रविवार को केरेडारी के कंडाबेर माता स्थान मां अष्टभुजी का पूजा अर्चना करने पहुंचे। विधायक रौशन लाल चौधरी अपने परिवार वा समर्थकों के साथ मां अष्टभुजी के चरणों में मत्था टेका वा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सलामती का कामना किए।
पूजा अर्चना के उपरांत विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के वासियों के आशिर्वाद से मुझे सेवा करने का मौका मिला हैं। मैं एक सेवक के तरह पूर्व के भांति सुख दुख में साथ रहूंगा। बड़कागांव का विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगा। किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। ग्रामीणों को कोई भी शिकायत होने पर सीधा संपर्क करने का अपील किए।

मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भोला महतो, नरेश महतो, मोहन कुमार,  प्रेमचंद महतो, विनोद सिंह, उमेश महतो, मनोहर साहू, कंचन यादव समेत भाजपा वा आजसू के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!