बड़कागॉंव। 144 वर्ष में लगने वाले मेला महाकुंभ में जो गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम प्रयागराज में देश विदेश से करोड़ों लोग भाग ले रहे हैं वहीं बड़कागांव प्रखंड के डाडीकला पंचायत ग्राम चेपाखुर्द से 150 श्रद्धालुओं का जत्था पांच दिवसीय यात्रा में चेपाखुर्द से रवाना हुए।इस यात्रा में महाकुंभ स्थल तीर्थराज प्रयागराज,काशी- बनारस,रामजन्म भूमि अयोध्या,विंध्याचल मंदिर का भी भ्रमण कर दर्शन करेंगे।
इस यात्रा में मुख्य रूप से शिव मंदीर के पुजारी राधाकृष्ण पंडित, तारकेश्वर महतो, अजय यादव, प्रकाश महतो, सहदेव यादव, कल्पू विश्वकर्मा, नॉलेश यादव, अभिमन्यु साव, भास्कर महतो , राजदेव महतो, प्रेम यादव,तुलसी यादव, सेवंती देवी, जानो देवी,किरण देवी,आशा कुमारी,संजू रानी,आशा देवी, धनेशवरी देवी,किरण कुमारी यदि श्रद्धालु उपस्थित थे l
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 290








